Homeआस-पासप्रदेश में बारिश से तबाही : करीब 117 घरों को नुकसान और...

प्रदेश में बारिश से तबाही : करीब 117 घरों को नुकसान और 57 की मौत

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में पिछले 48 घंटों से जारी मूसलाधार बारिश और भयंकर तूफान ने तबाही मचा रखी है। राज्य के विभिन्न हिस्सों में मकान गिरने, आकाशीय बिजली गिरने और डूबने जैसी आपदाओं में कम से कम 57 लोगों की जान जा चुकी है और कई अन्य घायल हुए हैं।

लखनऊ के बीकेटी में दीवार गिरने से एक मजदूर की मौत हो गयी, वहीं रहीमाबाद में दीवार गिरने से एक परिवार के तीन सदस्य दब गए। उनको केजीएमयू के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है।

राहत आयुक्त कार्यालय के अनुसार, इस अप्रत्याशित मानसून ने पूरे प्रदेश के जनजीवन को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। मौसम विभाग और राहत विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, राज्य के 75 में से 63 जिलों में सामान्य से कई गुना अधिक बारिश दर्ज की गई है।

पिछले 24 घंटों में राज्य में औसत से लगभग 19 गुना ज्यादा पानी बरसा है। राजधानी लखनऊ में जहां 125 मिलीमीटर से अधिक बारिश हुई, वहीं फर्रुखाबाद, कानपुर, कन्नौज और हरदोई जैसे जिलों में हालात बेहद गंभीर हैं, जहां सामान्य से 130 से 200 गुना अधिक वर्षा रिकॉर्ड की गई है।

मैनपुरी के दन्नाहार में एक मकान गिरने से दो व्यक्तियों की मौत हो गई, जबकि एटा के अलीगंज में दीवार गिरने से दीवार गिरने से बुजुर्ग की जान चली गई। जान-माल और फसलों को भारी नुकसान हुआ है।

इस मूसलाधार आपदा के कारण प्रदेश भर में 117 से अधिक घर पूरी तरह या आंशिक रूप से ढह गए हैं। ग्रामीण इलाकों में तेज हवाओं और पानी के भराव के कारण खड़ी फसलें बर्बाद हो गई हैं, जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। कई शहरों में मुख्य सड़कें और हाईवे जलमग्न हैं, जिससे यातायात पूरी तरह ठप हो गया है। प्रशासन अलर्ट पर है।

RELATED ARTICLES

Most Popular