Homeसेहतलखनऊ की हवा देश में सबसे साफ़: 10 लाख से ज़्यादा आबादी...

लखनऊ की हवा देश में सबसे साफ़: 10 लाख से ज़्यादा आबादी वाले शहरों में #1 रैंकिंग

साफ़ हवा के मामले में लखनऊ ने देश में पहला स्थान हासिल किया है। केंद्र सरकार के नेशनल क्लीन एयर प्रोग्राम (NCAP) के तहत किए गए सर्वे में 10 लाख से ज़्यादा आबादी वाले शहरों में लखनऊ पहले नंबर पर रहा।

वार्ड नंबर 70, पेपर मिल कॉलोनी, ज़ोन 4 भी देश में टॉप पर रहा। इसे 30000 से ज़्यादा आबादी वाले वार्डों की कैटेगरी में सबसे साफ़ हवा वाला वार्ड चुना गया।

lucknow-air-aqi-cleanest-in-country

सिटी कमिश्नर गौरव कुमार ने कहा कि NCAP गाइडलाइंस के मुताबिक शहर में एयर पॉल्यूशन कम करने के लिए लगातार कोशिशें की गई हैं। नतीजे अब रैंकिंग में दिख रहे हैं।

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 की रैंकिंग भी जल्द ही जारी की जाएगी। इसमें भी लखनऊ के अच्छा परफॉर्म करने की उम्मीद है। मेयर ने कहा- यह पूरे लखनऊ के लिए एक अचीवमेंट है।

मेयर सुषमा खारवाल ने कहा कि नेशनल लेवल पर पहले स्थान पर पहुंचना पूरे लखनऊ के लिए गर्व की बात है। उन्होंने इस अचीवमेंट का क्रेडिट मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व, नगर विकास मंत्री के गाइडेंस, नगर निगम कर्मचारियों और शहर के लोगों के सहयोग को दिया।

उन्होंने कहा कि यह अचीवमेंट सिर्फ नगर निगम की नहीं बल्कि पूरे लखनऊ के लोगों की है। नगर निगम शहर को साफ सुंदर और हरा-भरा बनाने के लिए काम करता रहेगा।

इन कामों के लिए मिला अवार्ड

  • नगर निगम ने सड़क की धूल कम करने, कचरा प्रबंधन, इलेक्ट्रिक वाहनों के इस्तेमाल, हरियाली बढ़ाने और स्वच्छ परिवहन जैसे क्षेत्रों में काम किया।
  • डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन के लिए करीब 1,100 इलेक्ट्रिक वाहनों का इस्तेमाल हो रहा है।
  • सड़क की धूल कम करने के लिए 97 इलेक्ट्रिक मैकेनाइज्ड स्वीपिंग मशीनें लगाई गई हैं। वहीं, 559.85 किलोमीटर सड़कों को एंड-टू-एंड पक्का किया गया है।
  • कचरा प्रबंधन में 2,550 टीपीडी क्षमता के जरिए 100 प्रतिशत वैज्ञानिक कचरा प्रसंस्करण का दावा किया गया है।
  • ताजा कचरे की डंपिंग बंद की गई है। इसके अलावा 300 टीपीडी क्षमता का सीएंडडी वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट भी संचालित है।
  • शहर में हरियाली बढ़ाने के लिए वर्टिकल गार्डन और हरित क्षेत्र विकसित किए गए हैं। वहीं, 140 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन भी किया जा रहा है।
RELATED ARTICLES

Most Popular